मनईटांड़ के गाेदाम से 10 लाख का गुटखा बरामद, धंधेबाज भागा - AKB NEWS

मनईटांड़ के गाेदाम से 10 लाख का गुटखा बरामद, धंधेबाज भागा

मनईटांड़ के भवतारिणी पथ स्थित राजेंद्र केसरी के गाेदाम से साेमवार काे 10 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया। बैंक माेड़ में गुटखे के साथ पकड़े गए प्रधानखंता के अयाेध्या साव की निशानदेही पर बैंक माेड़ पुलिस ने राजेंद्र के गाेदाम में छापेमारी की। हालांकि गुटखे का धंधेबाज राजेंद्र माैके से भाग निकला। थानेदार रंधीर कुमार ने राजेंद्र केसरी और अयाेध्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

असल में, बैंक माेड़ में पुलिस वाहनाें की चेकिंग कर रही थी। उसी दाैरान एक स्कूटी काे राेककर जांच की गई। स्कूटी सवार अयाेध्या साव के पास दाे कैरीबैग में करीब 30 हजार रुपए का गुटखा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह राजेंद्र केसरी से गुटखा खरीदकर बेचने के लिए ले जा रहा था।

 पुलिस ने अयाेध्या काे गिरफ्तार कर लिया और मनईटांड़ में केसरी के गाेदाम में छापा मारा।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads