विहिप नेता को भाजपा में शामिल कराने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर पर भड़के सांसद, कहा- कालीदास न बनिए
विश्व हिंदू परिषद में रहे रमेश पांडेय काे भाजपा में शामिल कराने की महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की कोशिशों पर सांसद पीएम सिंह ने आपत्ति जताई है। चंद्रशेखर पिछले 15 दिनाें में विधायकों राज सिन्हा, अपर्णा सेनगुप्ता, ढुल्लू महताे ओर पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से रमेश को मिलवा चुके हैं।
रविवार की सुबह उन्हें लेकर वे सांसद के घर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, वहां बातचीत में खुलासा हुआ कि रमेश नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर पद का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने की फिराक में हैं।
यह बात सामने आते ही सांसद भड़क गए। चंद्रशेखर सिंह से कहा कि कालीदास बनने की कोशिश न करें। एक आदमी आज पार्टी में आएगा और कल टिकट ले लेगा, तो वर्षों से काम कर रहे कार्यकर्ताओँ में असंतोष बढ़ेगा। पार्टी में यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि रमेश पांडेय भाजपा में आना चाहते हैं। सांसद से मिलवाया, तो उन्होंने विचार करने की बात कही है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें