वृद्ध महिला के मुंह का ऑपरेशन कर कैंसर खत्म किया, घुटने की छाेटी हड्डी से जबड़ा बनाकर लगाया - AKB NEWS

वृद्ध महिला के मुंह का ऑपरेशन कर कैंसर खत्म किया, घुटने की छाेटी हड्डी से जबड़ा बनाकर लगाया

रिम्स के कैंसर विभाग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने रांची 67 वर्षीय महिला के मुंह और जबड़े में फैले कैंसर को खत्म करने के लिए सफल ऑपरेशन कर एक नई जिंदगी दी। डाॅ. राेहित ने बताया महिला 10 महीनाें से कैंसर की समस्या से जूझ रही थी। महिला के मुंह में कैंसर इस कदर फैल गया था कि जबड़ा भी पूरी तरह से सड़ गया था। महिला मई में रिम्स पहुंची। डाॅ. राेहित से इलाज करवाया। डाॅ. राेहित ने मरीज की स्थिति काे देख तीन बार कीमोथेरेपी देकर उसे छाेटा किया। फिर सर्जरी का फैसला लिया।

ऐसे में डाॅ. राेहित ने बताया कि सर्जरी हाेने के बाद महिला के मुंह का कैंसर ताे ठीक हाे जाएगा, लेकिन जबड़ा नहीं। फिर उन्हाेंने प्लास्टिक सर्जन डाॅ. विक्रांत से बात की। डाॅ. राेहित और डाॅ. विक्रांत ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे सर्जरी शुरू हुई। डाॅ. राेहित ने ऑपरेशन किया ताे दूसरी ओर डाॅ. विक्रांत ने महिला के घुटने और एड़ी की छाेटी हड्डी (सिबुला बाेन) काे निकालकर उसे जबड़े का आकार दिया और उसी भाग के हिस्से से चमड़ी निकालकर माइक्राेवैसकुलर तकनीक से गले की खून की नसाें काे जबड़े से जाेड़ा। ऑपरेशन में डॉ. रोहित झा, डॉ. अजित, डॉ. सुमेधा, डॉ. सौरभ, डॉ. प्रियम, डॉ. ओमप्रकाश और डाॅ. संजय वसीम का याेगदान रहा।

नई जिंदगी की मुस्कान... महिला अब स्वस्थ्य

यह ऑपरेशन करीब 5 घंटे तक चला। दाे दिनाें तक हॉस्पिटल में रखने के बाद महिला काे साेमवार काे डिस्चार्ज किया गया। ऐसे में डाॅ. विक्रांत ने बताया कि झारखंड में ऐसी सर्जरी पहली बार रिम्स में हुई है, जाे पूरी से सफल हुई। महिला अब पूरी तरह से ठीक हाे चुकी है, उसे खाने-पीने में काेई परेशानी नहीं हाेगी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads