शहर में धरना-प्रदर्शन पर रोक, प्रदर्शनकारी खाली करें मोरहाबादी मैदान - AKB NEWS

शहर में धरना-प्रदर्शन पर रोक, प्रदर्शनकारी खाली करें मोरहाबादी मैदान

मोरहाबादी मैदान के पास विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को एसडीओ समीरा एस ने धरना दे रहे लोगों को स्थल खाली करने का नोटिस जारी किया। जारी नोटिस में कहा है कि कोविड-19 के फैलते संक्रमण को देखते हुए सदर अनुमंडल क्षेत्र के किसी भी स्थान पर भीड़भाड़ न लगाने का आदेश पूर्व में ही जारी किया गया है। उक्त आदेश के आलोक में सभी को मोरहाबादी क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से खाली करें।

एसडीओ ने कहा कि आदेश की अवहेलना करने पर सुसंगत धाराओं जिनमें पैंडेमिक एक्ट और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। जारी नोटिस को जेटेट, पंचायत सचिव एवं जैप परीक्षा परिणाम संबंधित मांगों को लेकर धरना पर बैठे संगठनों के प्रतिनिधि को सदर मजिस्ट्रेट राकेश रंजन ने नोटिस थमाया। इस दौरान उन्होंने साथ गए कर्मी को मांग करने वालों के सामने एसडीओ की ओर से जारी नोटिस पढ़ कर सुनाने कहा, जिसके बाद सभी को नोटिस थमा दिया गया।

मिलावटी सामान के खिलाफ जांच शुरू

डीसी छवि रंजन ने सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को दुकानों का औचक निरीक्षण करने को कहा है। खासकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी को विशेष अभियान चलेगा। पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मिठाई और खाद्य दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लेगी, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads