मेयर-नगर आयुक्त विवाद में पार्षदों की इंट्री, 48 घंटे में बैठक बुलाने की मांग - AKB NEWS

मेयर-नगर आयुक्त विवाद में पार्षदों की इंट्री, 48 घंटे में बैठक बुलाने की मांग

दुर्गा पूजा के समय सफाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को होने वाली रांची नगर निगम परिषद की बैठक स्थगित हो गई। इसको लेकर पार्षदों में नाराजगी है। ऐसे में पार्षदों ने मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ ही अब मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने सोमवार को मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 48 घंटे के अंदर विशेष बैठक बुलाने की मांग की।

इस संबंध में वार्ड 26 के पार्षद अरुण कुमार झा ने कहा है कि नगरपालिका अधिनियम के तहत एक चौथाई पार्षद बैठक की मांग करें तो उनकी मांग पर बैठक बुलाने का प्रावधान है। इसलिए, जनहित को ध्यान में रखते हुए अविलंब बैठक बुलाने की मांग की गई है। ताकि, विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा करने के बाद उसका समाधान निकाला जा सके। मालूम हो कि होल्डिंग टैक्स कलेक्शन के लिए चयनित एजेंसी के साथ एग्रीमेंट करने को लेकर मेयर और नगर आयुक्त के बीच पिछले 15 दिनों से विवाद चल रहा है। इस वजह से मेयर के निर्देश के बावजूद नगर आयुक्त ने सोमवार को होने वाली बैठक नहीं बुलाई।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads