राज्य में 490 नए कोरोना के मरीज मिले, 769 ठीक, राज्य की रिकवरी रेट 92.70
राज्य में दूसरे दिन भी कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या 500 कम रही। सोमवार को राज्य भर में 490 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 152, बोकारो से 77, देवघर से 20, धनबाद से 31, दुमका से 6, पूर्वी सिंहभूम से 52, गढ़वा से 10, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 6, गुमला से 12, हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 4, खूंटी से 8, कोडरमा से 7, लातेहार से 8, लोहरदगा से 5, पलामू से 4, रामगढ़ से 29, साहेबगंज से 8, सरायकेला से 21, सिमडेगा से 1 और पश्चिमी सिंहभूम से 10 मरीज शामिल हैं।
राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 96842 हो गई है। हालांकि, राज्य में 769 मरीज ठीक हुए। इसमें रांची के 338 मरीज शामिल हैं। अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 6220 है। 89780 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में सोमवार को 3 मरीजों की मौत हुई, जिसमें बोकोरा-देवघर और जमशेदपुर से एक-एक मरीज की मौत हुई।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें