राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति भयावह, सरकार निष्क्रिय : भाजपा - AKB NEWS

राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति भयावह, सरकार निष्क्रिय : भाजपा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बताया कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं चरम पर पहुंच गई हैं। विधि-व्यवस्था की स्थिति भयावह हो गई है। राज्य में उग्रवाद, हत्या, लूट, डायन प्रताड़ना, अपहरण, दहेज हत्या की घटनाओं को रोकने की दिशा में सरकार बिल्कुल प्रयासरत नहीं है। पिछले 10 महीने के आंकड़े बताते हैं कि सभी प्रकार के अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इन महीनों में 1200 से ज्यादा रेप की घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद दीपक प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि सीएम का नियंत्रण अपने विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं है। बरहेट की आदिवासी नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दूसरे दिन दुमका में 5वीं की छात्रा से दरिंदगी और हत्या ने राज्य को शर्मसार कर दिया।

खजाने में पड़े हैं पैसे और पैसों का रोना रो रही राज्य सरकार : आदित्य साहू

प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने कहा है कि खजाने में पैसे पड़े हैं और राज्य सरकार पैसों का रोना रो रही है। अब तक बजट का मात्र 20% खर्च होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कृषि सुधार कानून पर ढकोसला करने वालों का चेहरा सामने आ गया है। कृषि विभाग में एक फीसदी से भी कम बजट राशि खर्च हो पाई है। इससे किसानों के प्रति सरकार की सोच झलकती है। चालू वित्तीय वर्ष में सितंबर तक बजट का महज 20 फीसदी ही खर्च होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads