बेरमो उपचुनाव तय करेगा कोयला मजदूरों पर किस दल की पकड़ मजबूत - AKB NEWS

बेरमो उपचुनाव तय करेगा कोयला मजदूरों पर किस दल की पकड़ मजबूत

मजदूर नेता राजेंद्र सिंह के निधन के कारण हो रहा बेरमो विधानसभा उपचुनाव तय करेगा कि कोयला मजदूरों पर भाजपा की पकड़ मजबूत है या कांग्रेस की। यहां के लगभग एक लाख मतदाताओं पर ट्रेड यूनियनों का असर है। यहां मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा कोयला खदानों और थर्मल पावर से जुड़ा है। इन वोटरों को अपने पाले में करने की जुगत में दोनों पार्टियां लगातार लगी हुई हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के उम्मीदवार ट्रेड यूनियन की राजनीति करते हैं। भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो बाटुल झारखंड मजदूर समाज और कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल इंटक नेता हैं।

कांग्रेस को ट्रेड यूनियन से जुड़े सभी श्रमिकों का समर्थन मिलेगा : राजीव रंजन

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि कुमार जयमंगल पहले यूथ इंटक में थे। अब इंटक के सेक्रेट्री हैं। मजदूरों की समस्याओं को लेकर उन्होंने लगातार संघर्ष किया है। प्रबंधन से लड़ाई लड़ी है। मजदूर वर्ग का पूरा साथ मिलेगा। मजदूर नेताओं की जरीडीह में हुई बैठक में समर्थन की घोषणा हुई है।

मजदूरों में खासे लोकप्रिय हैं बाटुल : सरोज सिंह

बेरमो उपचुनाव में मीडिया का काम देख रहे सरोज सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल मजदूरों में खासे लोकप्रिय हैं। वे मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। इस कारण संगठित-असंगठित श्रमिकों के बीच उनका व्यापक आधार है। भाजपा को राष्ट्रवादी मजदूर संगठनों का भी समर्थन मिलेगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads