चिरेका में वातानुकूलित फूड कैंटीन में मिलेगा लजीज भोजन
चिरेका में अब हाईटेक कैंटीन का मजा ले सकेंगे लोग। जैसे बड़े बड़े रेस्टोरेंट के वातानुकूलित माहौल में कुर्सी टेबल में बैठकर लोग नए नए व्यंजनों का मजा लेते हैं वैसे ही चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन परिसर में नवीनीकृत, रूपांतरित व वातानुकूलित फूड कैंटीन का शुभारंभ 06 अक्टूबर को चिरेका महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा एवं चिरेका महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा सुनीता मिश्रा ने किया।
बताया जाता है कि काफी खर्च कर यह अति आधुनिक कैंटीन का नवनिर्माण कराया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी, पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। भवन की दीवारें, प्रकाश व्यवस्था की आंतरिक सज्जा, फर्श का नवीनीकरण तक रूपान्तरण किया गया है। आंतरिक सज्जा एवं अत्याधुनिक सेवा से लैस रसोई व खानपान हॉल और भोजनालय संबंधित सुविधाओं का भी विस्तारीकरण किया गया है। जहां पेय पदार्थों से लेकर व्यंजनों का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा भवन का सौंदर्यीकरण के साथ बैठने की सुविधा का भी विस्तार किया गया है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें