भव्य व मॉडल पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव सीएम को देंगेः इरफान - AKB NEWS

भव्य व मॉडल पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव सीएम को देंगेः इरफान

पुस्तकालय विकास समिति के चेयरमैन जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने समीक्षात्मक बैठक किया। निर्णय लिया की राज्य में एक बड़ा लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाए। मौके पर सभापति विधायक अंसारी ने कहा कि राज्य में एक सही माहौल देने के लिए लाइब्रेरी की आवश्यकता है।

जो भी लाइब्रेरी है उसमें अच्छे-अच्छे किताबों की घोर कमी है जिससे हमारे युवा वर्ग एवं छात्र छात्राएं साहित्य एवं उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इस अवसर पर पुस्तकालय समिति के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में सबसे खूबसूरत पुस्तकालय निर्माण हेतु प्रस्ताव सीएम को भेजा जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads