कोरोना से मुक्ति की कामना कर मां काली को पालकी में किया विदा, डोरंडा में विपुल नायक की टीम ने 11 नगाड़ों का किया शंखनाद
राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिस्थापित की गई मां काली की प्रतिमाओं का सोमवार को विसर्जन कर दिया गया। डोरंडा में न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर रोड द्वारा भी विसर्जन कर दिया गया। शाम चार बजे मां काली की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। डोरंडा स्थित बटन तालाब में विसर्जन किया गया। विपुल नायक की टीम द्वारा पूरे रास्ते में 11 नगाड़ों का शंखनाद किया जा रहा था। प्रतिमा विसर्जन से पहले आयोजकों ने मां काली के जयकारे लगाए। इधर, समिति के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि इस बार भी रविवार को मां काली को महाभोग प्रसाद चढ़ाया गया। और होम डिलीवरी के माध्यम से भक्तों के बीच बांटा गया।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के 40 फिल्म क्षेत्र के निर्धनों की पांच साल से छोटी बच्चियों के बीच स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल और अन्य सामग्री बांटी गई। उद्घाटन डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने किया। मौके पर विनय जायसवाल, संदीप वर्मा और नम्रता सोनी भी शामिल हुए। विसर्जन शोभायात्रा में संरक्षक टापू घोष, संजय घोष, राजू दास, मोनू घोष, शंभू गुप्ता, अजय घोष, मनोज मालाकार, बबलू दास, बप्पा घोष, बिट्टू घोष, सूरज कुमार, धीरज गुप्ता, विकल घोष, सूरज कुमार, विकी घोष, अमित गुप्ता समेत कई शामिल हुए।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें