चित्रांश समाज ने कर्म का लेखा-जोखा करने वाले भगवान चित्रगुप्त की आराधना की, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजन स्थलों पर स्नेह मिलन और सहभोज भी आयोजित
राजधानी और आसपास के इलाकों में कायस्थ परिवारों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। चित्रांशों ने कलम और दवात की भी पूजा की गई। कुछ परिवारोंं ने अपने घरों में ही प्रतिमाएं स्थापित कर अपने कुलगुरु का पूजन किया। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सामूहिक पूजन स्थलों पर स्नेह मिलन और सहभोज के भी आयोजन हुए। करम टोली चौक के निकट आइएमए भवन में मोरहाबादी चित्रगुप्त परिवार द्वारा पूजा का आयोजन किया गया। विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूजन समापन के बाद प्रसाद वितरण देर शाम तक जारी रहा। ध्यक्ष सुनील किशोर सिन्हा और सचिव संजीव सिन्हा के दिशा निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में अजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप कुमार, सुभाष कुमार, रंजीत सिन्हा, एलएल लाल, संजीव सिन्हा, डॉ. सीबी सिन्हा, डॉ. सीबी सहाय विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें