फाउंडेशन के चौथे वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
इला फाउंडेशन कार्यालय के प्रांगण में संस्था का चतुर्थ वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। वर्षगांठ कार्यक्रम के शुरुआत अतिथियों व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा केक काट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संस्था जामताड़ा में महिलाओं के उत्थान के लिए अच्छा कार्य कर रही है। बिना सरकारी मदद लिए संस्था का सामाजिक कार्य काफी सराहनीय है।
गांव के पंचायत भवन में स्वास्थ्य एवं कोरोना जागरूकता कैंप लगाकर जो अच्छा कार्य किया है। असला के मौके पर बच्चियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ पीके सरखेल, सचिंद्र नाथ घोष, डीडी भंडारी, हरीश राम, अमर मिश्रा, संजय दत्त, मुक्ता मंडल, सहित अनेक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मास्क तथा बीपीएल महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें