1868 रुपए/क्विंटल की दर से साधारण धान खरीदेगी सरकार
इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण धान की फसल अच्छी हुई है। किसान अपनी धान की फसल बेचने की तैयारी में जुट गए हैं। सरकार ने भी किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस वर्ष पश्चिमी सिंहभूम जिले से 3500 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित है। जिले के किसानों को धान बेचने के लिए 15 नवम्बर तक निबंधन कराना होगा। सरकार साधारण धान 1868 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान 1866 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी।
ऐसे कराएं निबंधन
किसान अपने प्रखंड के बीसीईओ और बीएसओ कार्यालय से संपर्क कर निबंधन के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन करते समय आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर, बैंक खाता विवरणी एवं कृषि कार्य में प्रयुक्त जमीन की जानकारी देनी होगी। आवेदन जमा होने के बाद अंचलाधिकारी उसकी जांच करेंगे। किसानों की सभी जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर अपलोड की जाएघी। इसके बाद ही किसानों को निबंधित माना जाएगा और वह अपनी धान बेचने के लिए योग्य होंगे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें