शासनबेड़िया के होटल में घुसकर लूटपाट और मारपीट, 2 घायल, 1 शख्स गिरफ्तार - AKB NEWS

शासनबेड़िया के होटल में घुसकर लूटपाट और मारपीट, 2 घायल, 1 शख्स गिरफ्तार

निरसा थाना क्षेत्र के शासनबेड़िया एनएच-2 किनारे स्थित भोजनालय होटल में मंगलवार की देर रात समाजविराेधियाें ने जमकर मारपीट एवं तोड़फोड़ की। इस दौरान होटल में रखे 9800 रुपया भी छीन लिया। हो हल्ला सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से निरसा पुलिस ने मारपीट करने वाले एक आरोपी निरसा के पीठाकियारी निवासी राजीव कुमार यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में होटल कर्मी दुगाई पाल ने निरसा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। दुगाई पाल ने कहा कि, मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे कार संख्या- जेएच- 10 एएन- 3732 से पांच युवक होटल पहुंचे। इस दौरान महिलाओं के साथ चार परिवार भोजन कर रहा था।

होटल पहुंचे पांचों युवक कर्मियों के साथ-साथ होटल में परिवार के साथ बैठे महिलाएं एवं बच्चों के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। एक युवक ने पिस्टल सटाकर काउंटर के रुपए देने को कहा।

काउंटर बंद कर भागने का प्रयास किया, तो दौड़ा कर पकड़ लिया तथा जमकर पिटाई करते हुए मेरे पॉकेट से चाबी निकालकर काउंटर में रखे 9800 रुपए लूट लिया। साथ ही उन लोगों ने मेरे गले से सोने का चेन भी छीन लिया।

हाेटल संचालक ने मेरे साथ की मारपीट : राजीव

वहीं राजीव कुमार यादव ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि, हम लोग पांच साथियों के साथ होटल में खाना खाने पहुंचे थे। होटल संचालक द्वारा काफी समय तक खाना नहीं दिए जाने का कारण पूछा तो होटल कर्मी हम लोगों के साथ बेवजह मारपीट करने लगा।

इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि, होटल संचालक की सूचना पर पहुंची निरसा पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। इस संबंध में होटल कर्मी के साथ-साथ पकड़ा गया आरोपी भी शिकायत दर्ज करवाई है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads