बाइक की चपेट में आकर 5 वर्षीय बच्चा घायल
सिटी रिपोर्टर| जामताड़ा
तीन अलग-अलग दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मंगलवार सुबह कंबाइंड बिल्डिंग रोड में घटित सड़क दुर्घटना में एक 5 वर्षीय बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भोरा नामक बच्चा घर से दुकान सामान लाने जा रहा था। इसी बीच एक तेज गति मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया और चोटिल हो गया। बच्चे का पांव टूट गया है। दुर्घटना के बाद घायल बच्चे और मोटरसाइकिल को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। बाद में उस मार्ग से गुजर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने उक्त बच्चें को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा में दाखिल कराया। जहां चिकित्सक डॉ निलेश कुमार ने उसका इलाज किया।
बताया गया है कि घायल भौरा के पिता धर्मेंद्र रवानी है जो डेडासाल जामताड़ा में रहते हैं और फेरी का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। मोटरसाइिकल का नंबर जेएच 10एएल 0501 है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर घायल बच्चे के चचेरे भाई का बयान दर्ज किया।
बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल
तीसरी दुर्घटना सोमवार देर शाम की है। यह दुर्घटना शहर के दुमका रोड स्थित बजाज शोरूम के पास घटित हुआ है। घटित दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शहर के दुमका रोड स्थित बजाज शोरूम के पास तेज गति से बाइक चलाते हुए व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी वाहन में धक्का मार दिया।
जिस कारण बाइक से गिरकर वह व्यक्ति बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति का नाम श्यामापद मल्लिक है।
अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लाेग घायल, चाेटिल बच्चे काे पूर्व विस अध्यक्ष ने अस्पताल में कराया भर्ती
सिमुतल्ला से काेलकाता जा रहा विक्षिप्त ट्रेन से गिरा, घायल : वहीं दूसरी दुर्घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी रेलवे फाटक पर घटित हुई। इस दुर्घटना के बारे में बताया जाता है कि एक 28 वर्षीय युवक जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह पैसेंजर ट्रेन से गिर गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा। बताया जाता है कि युवक का दोनों हाथ लोहे की कड़ी से बंधी हुई है।
जिसे अस्पताल कर्मियों ने काट कर अलग किया। युवक का नाम चंद्री राय बताया। वह सिमुलतल्ला निवासी बच्चू राय का पुत्र है। वह ट्रेन से कोलकाता जा रहा था। युवक ने अपने घर का नंबर 9572814939 दिया। उक्त नंबर पर बात करने पर युवक की माता ने बताया कि चंद्री मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें