8 माह से बंद है चिड़ियाघर, भास्कर के साथ करें जू की सैर, सर्दी से बचाने के लिए जानवरों को खाने के साथ दी जा रही मल्टी विटामिन की खुराक
बिरसा जैविक उद्यान में आनेवाले सैलानी अगले साल से 35 प्रजाति की रंगबिरंगी तितलियाें का दीदार कर सकेंगे। मछली घर के समीप 19.5 एकड़ में 2 करोड़ की लागत से राज्य का पहला बटरफ्लाई पार्क बन रहा है। 49.97 लाख रुपए से पार्क के पहले पेज का काम पूरा हो गया है। इसमें पाथवे, घेराबंदी, बागवानी की गई है। 100 से अधिक प्रजाति के होस्ट व नेक्टर प्लांट लगाए गए हैं, जो तितलियों के रहने व खाने के लिए अनुकूल हैं। अभी से ही यहां कई प्रकार की तितलियां इठलाती नजर आने लगी हैं।
पूरे दिन अठखेलियां करते हैं तीनों शावक, बाहरी लोगों को देख लिपट जाते हैं मां से
बाघिन अनुष्का के तीनों मादा शावक पूरे दिन अठखेलियां करते रहते हैं। ये करीब 7 माह के हो चुके हैं, पर अब तक इनका नामकरण नहीं किया गया है। तीनों बाहरी लोगों को देख मां से लिपट जाते हैं। मां और इन शावकों को हर दिन 12-14 किलो मांस व चार किलो चिकन दिया जाता है। शावकों का वैक्सिनेशन हो गया है। इनका स्वास्थ्य बढ़िया है।
सूरत से आएगी 1 मादा हिप्पो
बिरसा जू से 180 चीतल हजारीबाग वन्य प्राणी आश्रय जबकि सांभर, नीलगाय, साहिल, हिमालयन भालू जवाहरलाल नेहरू जू बोकारो भेजे जाएंगे। नर भालू जूलॉजिकल पार्क सूरत को देकर वहां से एक मादा हिप्पो लायी जाएगी। वहीं इंदौर जू को एक जोड़ा शुतुरमुर्ग देकर एक जोड़ा भेड़िया लाया जाएगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें