BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
22 को गाइडलाइन के अनुसार मनाया जाएगा गोपाष्टमी महोत्सव, महोत्सव की रूपरेखा की तैयारी पर चर्चा की गई
रांची गोशाला की हुई कार्यसमिति की बैठक में 22 नवंबर को गोपाष्टमी महोत्सव सरकार के निर्देशों के अनुसार मनाने का निर्णय हुआ। महोत्सव के लिए सर्वसम्मति से मुख्य संयोजक सज्जन सर्राफ और संयोजक अरुण बुधिया, प्रदीप राजगढ़िया, राजेंद्र बंसल व प्रमोद सारस्वत को बनाया गया है।
हरमू रोड स्थित गौशाला में अरुण बुधिया, प्रदीप राजगढ़िया, प्रमोद सारस्वत और राजेंद्र बंसल ने महोत्सव की रूपरेखा की तैयारी पर चर्चा की। वर्तमान में गौशाला के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश बुधिया, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, ओम प्रकाश छापड़िया, ज्ञान प्रकाश जालान, रतन जालान, हरिकिशन बजाज, प्रकाश चंद्र सेठी, किशन लाल चौधरी, राजकुमार टिबड़ेवाल और राम रतन सर्राफ हैं। सज्जन सर्राफ ने महोत्सव के दिन गो प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे गायों के चारे देकर पुण्य के भागी बने।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें