लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर हिंदू जागरण मंच ने दिया धरना, अभी तक 300 से भी अधिक दर्ज मामले आ चुके
मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी वाटिका के समक्ष हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले रविवार को झारखंड में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया गया। तारा शाहदेव ने लव जिहाद को लेकर अपना वक्तव्य रखा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ शाहदेव ने कहा कि आज कार्यक्रम से पूर्व स्व.निकिता तोमर के पिता मूलचंद तोमर से बात की।
मूलचंद ने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब दोबारा कोई निकिता तोमर के साथ ऐसा ना हो। शाहदेव ने कहा की सोमवार को डीसी, एसडीओ, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि अभी तक के रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 के प्रारंभ से अभी तक 300 से भी अधिक दर्ज मामले आ चुके हैं, लेकिन फिर भी अभी तक इसके लिए कोई कानूनी व्यवस्था तैयार नही की गई। अगर सरकार इस क्रूर नीति के खिलाफ कोई सख्त कानून नही बनाती है तो मंच इसके लिए हरसंभव आंदोलन के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम में राकेश कर्ण, निशांत यादव, ब्रजेश कुमार, धर्मेंद्र, केके गुप्ता, पवन मंत्री, गौरव सिंह, धनंजय सिंह और सुशील शामिल हुए।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें