अरगोड़ा के अपार्टमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट दलाल और दो लड़कियां सहित चार गिरफ्तार, ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी
अरगोड़ा स्थित तारामणि अपार्टमेंट में कई महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। अरगोड़ा पुलिस ने दलाल सहित दो लड़कियों और चार ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दलाल अनिल कुमार रातू रोड का रहने वाला है, जो कोलकाता से दो लड़कियों को लेकर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी/3 में रखकर सेक्स रैकेट चला रहा था।
जिन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें कर्बला टैंक रोड चिस्तिया नगर निवासी मो. वसीम अकरम (19), हिंदपीढ़ी निवासी मो. फारूक गद्दी (25), हरमू निवासी सौरभ कुमार (23) और चांदनी मस्जिद कर्बला चौक निवासी साहिल अंसारी शामिल है। अनिल एक लड़की को अपना पत्नी बनाकर रखे हुए था। इसी की आड़ में वह सेक्स रैकेट चला रहा था। जब बड़ी संख्या में लोग दिन-रात आने लगे तो आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी। सभी को सोमवार को कोरोना जांच के बाद जेल भेजा जाएगा।
व्हाट्सएप पर ग्राहक तय कर बुलाया जाता था फ्लैट में
अनिल ने बताया कि वह धंधा व्हाट्सएप पर चलाता था। ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। अनिल ने बताया कि वह एक लड़की को पलामू से और एक को जमशेदपुर से लाया था। दोनों को महीने में 15-15 हजार रुपए भाड़ा पर लाया गया था। एक ग्राहक से 2000 से 5000 रुपए वसूले जाते थे। व्हाट्सएप पर ग्राहक तय होने के बाद उन्हें फ्लैट में बुलाया जाता था। विगत एक महीने से तारामणि अपार्टमेंट में यह धंधा चल रहा था। पुलिस ने उक्त फ्लैट से शराब व कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें