BREAKING NEWS
CAREER
Dainik Bhaskar
EDUCATION
JHARKHAND
ऑनलाइन क्लास हैक मामले में पुलिस ने जूम ऐप से आराेपी की मांगी डिटेल
रांची | राजधानी के एक प्रतिष्ठित सीबीएसई स्कूल में जूम ऐप पर कक्षा 4डी की ऑनलाइन क्लास को हैक कर अश्लील तस्वीर डालने वाले बदमाश को पकड़ने के लिए साइबर पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से जानकारी जुटा रही है। साइबर पुलिस ने जूम ऐप को भी पत्र भेजकर आईपी ऐड्रेस से ऑनलाइन क्लास में जुड़ने वाले व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराने की बात कही है।
एडमिन जांच कर ग्रुप में जोड़ें : डीएसपी
साइबर डीएसपी यशोधरा ने कहा कि ग्रुप में जोड़ने से पहले एडमिन अच्छे से आश्वस्त कर ले कि उनके पास जो रिक्वेस्ट आया है, वह ग्रुप का वास्तव में मेंबर है या नहीं। साइबर पुलिस ऑनलाइन क्लास को और भी सुरक्षित बनाने पर काम कर रही है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें