BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
बानो में गेनमेर नदी से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
अवैध बालू उठाव को लेकर बानो अंचलाधिकारी मनिंद्र भगत ने छापामारी चलाया। अभियान में गेनमेर नदी से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया। अंचलाधिकारी मनिंद्र भगत ने बताया कि उन्हें बराबर सूचना मिल रही थी कि गेनमेर नदी से ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से बालू उठाया जा रहा है।
इसी सूचना के आलोक में गेनमेर क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गेनमेर के पास बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया। जो राजवीर मांझी का है। उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को गिरदा ओपी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार को सुपुर्द कर अग्रतर कार्रवाई हेतु खनन पदाधिकारी के पास भेज दिया गया है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें