दानगद्दी में शिवधाम विकास समिति का गठन - AKB NEWS

दानगद्दी में शिवधाम विकास समिति का गठन

प्रखंड के पर्यटन स्थल दानगद्दी मे श्रीरामरेखाधाम के महंत उमाकांत महाराज की उपस्थिति में शिवधाम विकास समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष दशरथ सिंह,सचिव चंद्रदेव सेनापति, कोषाध्यक्ष सेवक प्रधान, उपाध्यक्ष विश्वा सिंह, कालो खलखो, बालगोविंद सिंह, समरू सिंह, केशरी सिंह, उप सचिव हीरालाल प्रधान, उप संरक्षक सुशील श्रीवास्तव और कौशल राज सिंहदेव बनाए गए। महंत उमाकांत महाराज को संरक्षक बनाया गया।

बैठक मे रामरेखा बाबा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा। वहीं अच्छे कर्म करने और ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास बनाए रखने पर जोर दिया। सुशील श्रीवास्तव ने एकजुटता की बात कही। बाबा हरिद्वार जी महाराज, प्रणव कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, अमरनाथ बामलिया, जोगेन्दर माझी, भुवनेश्वर सेनापति ने भी विचार रखे। अध्यक्षता भुनेश्वर सेनापति ने की। प्रमुख सुरजन बड़ाईक ने समापन भाषण दिया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads