स्कूली बच्चों के बीच वर्क बुक का वितरण - AKB NEWS

स्कूली बच्चों के बीच वर्क बुक का वितरण

रायडीह प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरगीडाड़ में शनिवार को प्रजायत्न संस्था की ओर से कक्षा 1 से 5 के बच्चों के बीच वर्कबुक वितरण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायडीह के बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने बच्चों से कोरोना से बचाव के बारे में बातचीत की। उन्होंने मास्क के प्रयोग और स्वच्छता पर भी बात की। उसके बाद उन्होंने ने अपने सम्बोधन में प्रजायत्न संस्था के कार्यों की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि दिए जा रहे वर्कबुक का पूरा सदुपयोग करना है। निरंतर घर पर स्वाध्याय करते रहना है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बसंत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में प्रजायत्न की ओर से प्रखंड के 60 विद्यालयों के बच्चों के बीच वर्कबुक उपलब्ध कराने के कार्य की प्रशंसा की।

उन्होंने ने कहा कि विभाग आप लोगों की शिक्षा निरंतर रहे इसके लिए प्रयासरत है। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के समस्या आने पर मुझे बताएं, पूरा विभाग और शिक्षक आपकी समस्याओं के निदान के लिए उपलब्ध हैं। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को स्वाध्याय जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

 उन्होंने बताया कि विभाग अपने स्तर से शिक्षा को जारी रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसमें सारे शिक्षक, विभाग के कर्मी और प्रजायत्न आदि संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। हमें कोरोना के इस विषम काल में समय का सदुपयोग करते हुए संसाधनों के उपयोग से शिक्षा जारी रखना है। इस कार्य में विभाग आपको हर तरह से मदद करने को तैयार है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads