मोंगिया कंपनी के नाम पर अवैध रूप से सीमेंट बेचने का आरोप, दर्ज की गई एफआईआर - AKB NEWS

मोंगिया कंपनी के नाम पर अवैध रूप से सीमेंट बेचने का आरोप, दर्ज की गई एफआईआर

मोंगिया स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने महुदा थाने में लाल बंगला के सीमेंट विक्रेता मां तारा इंटरप्राइजेज पर मोंगिया का लेबल लगाकर अवैध रूप से सीमेंट बेचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। कहा कि धनबाद के हीखाटू श्याम जी मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड का ब्रज मोहन अग्रवाल ब्रज मोहन अग्रवाल फर्जी रूप से मोंगिया के नाम पर सीमेंट बाजार में बेच रहा है। पुलिस ने तारा इंटरप्राइजेज जाकर पूछताछ की।

दुकानदार आनंद साव ने भी महुदा पुलिस को बताया कि जिस समय मोंगिया के लोग उनकी दुकान में पहुंचे थे, उस समय 50 बोरी मोंगिया सीमेंट दुकान में थी, जो ब्रज मोहन अग्रवाल से खरीदी थी। उसने 50 बोरी सीमेंट लौटा दी। शिकायत के आधार पर महुदा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी हीरालाल तिर्की ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इधर, मोंगिया स्टील के सेल्स मैनेजर विजय कुमार झा ने कहा कि उनकी कंपनी सीमेंट न बनाती है और न ही बेचती है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads