पुस्तकालय भवन के रख रखाव काे लेकर निगरानी समिति गठित - AKB NEWS

पुस्तकालय भवन के रख रखाव काे लेकर निगरानी समिति गठित

नारायणपुर प्रखंड के डाभाकेंद पंचायत अंतर्गत आशाडीह में बन कर तैयार हुए नव निर्मित पुस्तकालय भवन का निरीक्षण बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव द्वारा मंगलवार को किया गया। बीडीओ ने इस बाबत जदुडीह ग्राम में एक बैठक कर निगरानी कमेटी का गठन किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय की निगरानी करना समिति का कार्य है।

यहां से पुस्तक ले जाने एवं जमा करने वाले लोगों को नाम रजिस्टर में इंट्री रहेगा। साथ ही समिति के सदस्य पुस्तकालय की साफ-सफाई आदि के बारे में ध्यान रखेंगे। बीडीओ ने कहा कि पंचायत में पुस्तकालय भवन खुल जाने से छात्र छात्राओं को किसी भी किताब को पढ़ने को लेकर कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

लोग पुस्तकालय में आकर पुस्तक ले जाकर आराम से पढ़ पाएंगे। निगरानी समिति के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव आदि का चयन भी किया। मौके पर सहायक अभियंता कुमार अनुराग पंचायत सचिव, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads