BREAKING NEWS
Covid-19
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
कोविड-19 के तहत लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा हेतु सरकार द्वारा जारी आदेश के विरोध में नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व में मंगलवार को काली भाषण तालाब में जल सत्याग्रह किया गया। जल सत्याग्रह में नपं उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, अनुग्रहित प्रसाद साह भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, शर्मिला रजक, हिसाबी राय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
जल सत्याग्रह के माध्यम से भाजपा नेताओं ने मांग किया कि सरकार तालाबों एवं जलाशयों में छठ पूजा मनाने का निर्देश जारी करे अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए विवश होंगे। वहीं, अनुग्रहित प्रसाद साहा ने कहा कि कोविड-19 के बहाने हेमंत सरकार अपने वोट बैंक को यह अहसास कराना चाहती है कि हम सिर्फ तुम्हारे हैं साथ ही महा गठबंधन के नेताओं का दोहरा चरित्र भी साफ झलक रहा है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें