बालू घाटों का संचालन अब राज्य खनिज विकास निगम करेगा : खनन पदाधिकारी
घर बना रहे लोग बालू नहीं मिलने और ऊंचे रेट से परेशान हैं। बालू ढाई हजार रुपए तक में प्रति ट्रैक्टर खरीदना पड़ रहा है।इस मामले में शनिवार को जिला जनसंपर्क विभाग के जरिये खनन विभाग ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की। जिला खनन पदाधिकारी राम नरेश सिंह ने बताया कि जिले में बड़े बालू घाट कुल 14 है। वर्तमान में केटेगरी 2 के सभी 14 घाट बन्द है। 9 घाट पहले बन्द किए जा चुके थे।
23 जुलाई तक शेष 5 घाट को भी बन्द किया जा चुका है। झारखण्ड बालू खनन नीति 2017 के अनुसार केटगरी-2 घाटों का संचालन झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड रांची, जो राज्य सरकार का उपक्रम है, के द्वारा संचालन किया जाना है।
एमडीओ का चयन जेएसएमडीसी द्वारा आनॅलाइन मंच एमएसटीसी प्रक्रिया जारी है। केटेगरी-2 के बालूघाट में कोरोमिया एवं बोलबा, लचड़ागढ़, उरते, छोटकेतुंगा, पिण्डाटांगर, पाईकपारा, टापुडेगा, फरसाबेड़ा, कनारोवां, गरजा, लताकेल, गोर्रा एवं रामजोल शामिल है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें