BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा आठ नवंबर को कोलेबिरा और जलडेगा आएंगे। सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्री अर्जुन मुंडा दिन के 11:30 बजे कोलेबिरा के टूटिकेल, काल्हाटोली में बाघचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
वहीं 12:05 बजे जलडेगा के एसएस प्लस टू हाई स्कूल में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिन के 2 बजे वे वहां से प्रस्थान करेंगे और 2:15 बजे लचरागढ़ में नंदू अग्रवाल के आवास में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री अर्जुन मुंडा यहां से 2:40 बजे प्रस्थान करेंगे। बताया गया कि वे 9 नवंबर को खूंटी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें