जिले के चार प्रखंडाें में दीदी बाड़ी याेजना का उद्घाटन
दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत सिमडेगा जिले के चार प्रखंडों में शनिवार काे दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त प्रताप चन्द्र किचिंगिया ने ठेठईटांगर प्रखंड में दीदी बाड़ी योजना का उद्घाटन करते हुए सखी मंडल की दीदियों को योजना की जानकारी दी। दीदी बाड़ी योजना ग्रामीण महिलाओं व उनके बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना मनरेगा और जेएसएलपीएस के संयुक्त सहयोग से क्रियान्वित होना है। दीदी बाड़ी योजना जिला को कुपोषण मुक्त करने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस योजना की महत्वपूर्ण बात अपने घर के आस-पास एक से पांच डिसमिल जमीन पर जैविक एवं पोषणयुक्त सब्जियां समेत फलों का उत्पादन करना है। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा एवं कुपोषण की समस्या भी दूर होगी। जिले के चार प्रखंडों ठेठईटांगर, बोलबा, पाकरटांड़ एवं बानो में दीदी बाड़ी योजना की शुरुआत की गई।
इस माैके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ठेठईटांगर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, सहायक परियोजना पदाधिकारी मनरेगा, बीपीओ, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, मुखिया, आजीविका सखी मंडल से जुड़ी गांव की दीदी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें