जनजातीय सलाहकार परिषद के मनोनीत सदस्य होंगे करमा, सनातन और जमन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा आदिवासी कल्याण से संबंधित योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने के लिए जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) के गठन की अनुशंसा राज्यपाल से की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिषद के अध्यक्ष और जनजातीय कल्याण मंत्री चंपई सोरेन परिषद के उपाध्यक्ष होंगे। सीएम ने अनुशंसा प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। अब स्वीकृति के लिए राजभवन को भेजा जाना है।
परिषद में सीएम और जनजातीय कल्याण मंत्री के अलावा 16 जनजातीय विधायक, चार नामित सदस्य और एक विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। 16 जनजातीय विधायकों में स्टीफन मरांडी, लोबिन हेंब्रम, नलिन सोरेन, सीता मुर्मू, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, दशरथ गगराई, निरल पूर्ति, दीपक बिरुआ, विकास मुंडा, राजेश कच्छप, बंधु तिर्की, नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा व अन्य के नाम हैं। इसके अलावा विश्वनाथ सिंह सरदार को विशेष आमंत्रित और सनातन मांझी, करमा उरांव तथा जमन मुंडा को मनोनीत सदस्य बनाने की अनुशंसा की गयी है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें