याेजनाओं में गड़बड़ी, पैसे की निकासी पर केस करें - AKB NEWS

याेजनाओं में गड़बड़ी, पैसे की निकासी पर केस करें

जिला सभागार में डीसी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में सरकारी याेजनाओं काे लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीसी ने याेजनाओं की मासिक समीक्षा की और बीडीओ-सीओ काे आंतरिक राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके अलावे सभी बीडीओ और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों के पंचायतों में संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण करने काे कहा है। डीसी ने निर्देश दिया है कि संचालित योजनाओं में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है या कार्य के विरुद्ध राशि की अवैध निकासी की जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करें। इसके साथ ही याेजना मद में निकासी की गई राशि वसूलने की प्रक्रिया आरंभ करें।

नियमित रूप से रोजगार सेवक, पंचायत सेवक के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी अवलोकन करने व पंजी संधारण सुनिश्चित करने काे कहा है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा अंबेडकर आवास योजना के तहत अधूरे आवास को जल्द से जल्द पूरा करें। चालू वित्तीय वर्ष में पीएम आवास में जिन लोगों का सूची में नाम है लेकिन अभी तक उनका निबंधन नहीं हुआ है उन सभी का निबंधन प्रक्रिया भी जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए उन्हें आवास निर्माण की प्रथम किस्त की राशि आवंटित करने का निर्देशित किया है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads