1 जनवरी से नहीं, 8 जनवरी से चलेगी एलेप्पी एक्सप्रेस, तो वहीं रविवार काे नहीं चलेगी हावड़ा-राजधानी ट्रेन - AKB NEWS

1 जनवरी से नहीं, 8 जनवरी से चलेगी एलेप्पी एक्सप्रेस, तो वहीं रविवार काे नहीं चलेगी हावड़ा-राजधानी ट्रेन

धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस 1 जनवरी के बदले अब 8 जनवरी से चलेगी। साउथ सेंट्रल रेलवे के राजमुंदरी स्टेशन पर रूट रिले इंटरलाकिंग का काम चलने के कारण ट्रेन परिचालन की तिथि में बदलाव किया गया है। आरआरआई का काम 8 काे पूरा हाे जाएगा। वापसी में अलेप्पी 11 जनवरी काे चलेगी। ट्रेन के परिचालन की तिथि में किए गए बदलाव से संबंधित अधिसूचना पू्र्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जाेन से शनिवार काे जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार एलेप्पी अब 8 जनवरी से दिन के 11:40 बजे 22 काेच के साथ धनबाद से रवाना हाेगी।

रविवार काे नहीं चलेगी हावड़ा-राजधानी

हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रविवार काे नहीं चलेगी। प्रत्येक रविवार काे भाया धनबाद के बजाए मुख्य लाइन भाया पटना हाेकर चलेगी। यह व्यवस्था 20 दिसंबर से प्रभावी है। काेविड के कारण सप्ताह में साताें दिन धनबाद के रास्ते चलती थी। इसके पहले छह दिन धनबाद और रविवार काे पटना के रास्ते परिचालन हाेता था।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads