BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
अपराधियाें ने दी हत्या की धमकी, ठेकेदार का अपहरण, 10 लाख फिराैती मांगी
पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ निवासी ठेकेदार विश्वनाथ यादव का गुरुवार रात अपराधियाें ने अपहरण कर लिया। यादव मतनाग में निर्माणाधीन पुल में मजदूर सप्लाई का काम करते हैं। अपराधियाें ने परिजनाें से 10 लाख रु. की फिराैती मांगी है। विश्वनाथ यादव के पुत्र शंकर यादव ने बताया कि वह द्वारिका गए थे।
देर शाम तक नहीं लाैटे ताे पांकी थाने में सूचना दी।
अपराधियाें ने फाेन कर उन्हें छाेड़ने के लिए 10 लाख की मांग की। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था। इसके बाद से मेरे पिता का फाेन स्विच ऑफ है। अपराधियाें ने धमकी दी है कि पुलिस या किसी और काे बताया ताे हत्या कर दी जाएगी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें