रांची विवि के 15 कॉलेजों को मिला 1 साल का एफिलिएशन - AKB NEWS

रांची विवि के 15 कॉलेजों को मिला 1 साल का एफिलिएशन

रांची विश्वविद्यालय ने 15 कॉलेजों में चल रहे विभिन्न कोर्सों को मान्यता प्रदान कर दी है। एक सेशन (2021-24) के लिए एफिलिएशन-एक्सटेंशन दिया गया है। शुक्रवार को प्रभारी वीसी डॉ. कामिनी कुमार की अध्यक्षता में एफिलिएशन कमेटी की बैठक में प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. पीके वर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. मुकुंद मेहता आदि शामिल थे।

इन शिक्षण संस्थानों को मिला एफिलिएशन

गोस्नर कॉलेज, योगदा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, एसजीएम कॉलेज, यूकेएस कॉलेज, संत पॉल कॉलेज, आरटीसी कॉलेज, केओ कॉलेज रातू, एसके बागे कॉलेज, संत जेवियर्स सिमडेगा शामिल है।

पांच नर्सिंग कॉलेजों को भी एक सेशन के लिए मिली मान्यता

फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, साइन अब्दुल रज्जाक अंसारी नर्सिंग कॉलेज, रूपसोना नर्सिंग कॉलेज, साईं नर्सिंग कॉलेज और सतीश कुमार सिन्हा मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग मांडर को मान्यता प्रदान की गई।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads