BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
मिक्साेपैथी का विराेध, राज्यभर में हड़ताल पर रहे 30 हजार डॉक्टर्स
केंद्र सरकार द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सकों काे सर्जरी करने की अनुमति (मिक्साेपैथी) दिए जाने के खिलाफ अाईएमए के आह्वान पर शुक्रवार काे राज्यभर में करीब 20 हजार एलोपैथिक डाॅक्टर हड़ताल पर रहे। इस कारण निजी व सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, लेकिन काेविड वार्ड और इमरजेंसी सेवा चालू रही।
आईएमए, रांची के सचिव डाॅ. शंभु कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी व निजी मिलाकर जिले में कुल 45-50 हॉस्पिटल हैं। ऐसे में राेजाना करीब 5000 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें ओपीडी की सेवा नहीं मिल पाई।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें