बीएयू के 13 स्टूडेंट्स को देश के प्रमुख कृषि विवि में मिला एडमिशन - AKB NEWS

बीएयू के 13 स्टूडेंट्स को देश के प्रमुख कृषि विवि में मिला एडमिशन

बीएयू के रांची एग्रीकल्चर कॉलेज के यूजी व पीजी के छात्रों को सराहनीय सफलता मिली है। यूजी पास 13 स्टूडेंटस को देश के अन्य कृषि विश्वविद्यालयों में पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रम में एडमिशन मिला है। सफलता पाने वालों में नेहा कुमारी सिंह, अनुप्रिया टोप्पो, सत्यम राज, कीर्ति कुमारी, नेहा सिंह, ऋषिकेश कुमार, सिमरन, मधुलिका, दीपशिखा कुमारी, रौनक कुमार, मेघा कुमारी और अर्जुन शामिल हैं।

 पांच पीजी स्टूडेंट्स ने आईसीएआर के सीनियर रिसर्च फेलो परीक्षा में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम बढ़ाया है।

आईसीएआर फेलोशिप के तहत पीएचडी करेंगे। कृषि भौतिकी व मौसम में आकाशदीप को एसटी केटेगरी में प्रथम रैंक मिला है। मृदा एवं जल संरक्षण में नील प्रवीण फुलू को प्रथम स्थान मिला है। कृषि मशीनरी व शक्ति विषय में रोशन हपगुरवा को दूसरा व वाई मणि को पर्यावरण में चौथा स्थान मिला है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads