BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
कांके और बुढ़मू में शुरू हुआ भाजपा का दो दिनी कार्यकर्ता सम्मेलन
भाजपा कांके मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार से शुरू हुआ। संगठन के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजन किया गया है। कांके में उद््घाटन प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू, जिप सदस्य अनिल टाइगर, नसीबलाल महतो, हरिनाथ साहू, सांसद प्रतिनिधि ठानो मुंडा ने किया।
इधर, बुढ़मू प्रखंड के निलय कॉलेज में बुढ़मू व ठाकुरगांव मंडल का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उद्घाटन प्रदेश मंत्री गुड्डू सिंह, पूर्व एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शशिभूषण भगत, मनोज वाजपेयी ने किया। मौके पर कांके विधायक समरी लाल, अशोक साहू, लाल उत्पल नाथ शाहदेव आदि मौजूद थे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें