मोमिन कॉन्फ्रेंस की कमेटी के लिए पांच चयनित - AKB NEWS

मोमिन कॉन्फ्रेंस की कमेटी के लिए पांच चयनित

रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस ने 11 सदस्यीय कोर कमेटी गठित की है। रविवार को अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद की अध्यक्षता में महासचिव जफर इमाम अंसारी के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई।

इसमें शमीम अख्तर आजाद (मुड़मा), जफर इमाम अंसारी (सिलादोन), अब्दुल गफ्फार अंसारी (खिजुर टोला), तौहीद अंसारी (इरबा), मोख्तार अंसारी (नयासरय) पांच लोगों को चुना गया है। छह और सदस्यों का चुनाव जल्द होगा। बैठक में प्रखंड संयोजक का भी मनोनयन किया गया।

 जिला पदाधिकारी संयोजक रहेंगे व प्रखंड कमिटियों का गठन करेंगे। संस्थापक मरहूम मौलान अली हुसैन आसिम बिहारी का जन्मदिन आठ जनवरी को मनाया जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads