15वें वित्त आयोग मद की योजनाओं का भुगतान करने का दिया आदेश - AKB NEWS

15वें वित्त आयोग मद की योजनाओं का भुगतान करने का दिया आदेश

जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ)डॉ. रजनीकांत मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार काे 15वें वित्त आयोग से संबंधित दो अलग-अलग बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई। 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन व भुगतान सभी पंचायतों में शत-प्रतिशत कराने का आदेश दिया। 

डीपीआरओ ने हर माह की दो तारीख को रिपोर्ट भेजने काे कहा। दूसरी बैठक बोड़ाम के सभी पंचायत सचिव, सभी कनीय अभियंता, सभी कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रखंड समन्वयक (पंचायत) के साथ की गई।

इसमे 15वें वित्त के तहत ली योजनाओं की समीक्षा की गई। किसी भी पंचायत से 15वें वित्त आयोग मद में भुगतान नहीं करने पर खेद व्यक्त कर सभी पंचायत सचिवों को 14 दिसंबर तक हर हाल में 15वें वित्त आयोग मद में ली गई योजनाओं का क्रियान्वयन एवं भुगतान करने का आदेश दिया गया। बैठक में डीपीएम पंचायती राजू झा भी थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads