BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
जमीन विवाद में एक परिवार के दो पक्ष भिड़े, 3 घायल
थाना क्षेत्र के अगड़ू गांव में जमीन की मालिकाना हक को लेकर एक पक्ष के लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जगदीश प्रमाणिक, राजकिशोर प्रमाणिक और बुधनाथ प्रमाणिक हैं।
सभी घायलों का इलाज सीएचसी रातू में किया जा रहा है। इस संबंध में घायल राजकिशोर प्रमाणिक ने रातू थाने में छह लोगों पर नामजद के अतिरिक्त 10 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार एक ही परिवार के दोनों पक्षों के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। जानलेवा हमला करने वालो में नंदू प्रमाणिक, सूरज प्रमाणिक, कृष्णा प्रमाणिक, दीपक प्रमाणिक, रविन्द्र महली, विनय प्रमाणिक आदि शामिल हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें