स्लो डाटा इंट्री पर कांके-रातू बीडीओ को शोकॉज, बीएसओ का वेतन रोका - AKB NEWS

स्लो डाटा इंट्री पर कांके-रातू बीडीओ को शोकॉज, बीएसओ का वेतन रोका

झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत हरा राशन कार्ड बनाने को लेकर लाभुकों की डाटा इंट्री का काम जारी है। मगर कई प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के अंचलों में यह काम स्लो चल रहा है। ऐसे में स्लो डाटा इंट्री के कारण डीसी छवि रंजन ने रातू और कांके के बीडीओ को शो कॉज करने का निर्देश दिया है।

 इन दोनों प्रखंडों के ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (बीएसओ) का वेतन स्थगित रखा जाएगा। सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी ने खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया।

दोनों प्रखंडों के बीडीओ के अलावा शहर अंचल, बड़गाईं, अरगोड़ा और हेहल अंचल के सीओ को भी स्लो डेटा इंट्री के कारण शोकॉज किया जाएगा। स्लो डाटा इंट्री पर नाराजगी जताते हुए इंट्री से संबंधित कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट शनिवार तक देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। 

वहीं, बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर संबंधित पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश डीसी ने दिया है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads