कर्रा से बड़ी मां और भाई के साथ नामकुम आ रहा था अनीस, सड़क हादसे में हुई मौत - AKB NEWS

कर्रा से बड़ी मां और भाई के साथ नामकुम आ रहा था अनीस, सड़क हादसे में हुई मौत

नामकुम अंतर्गत भूसुर रिंग रोड के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार से जा रही पल्सर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही बाइक में सवार 3 लोग सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर स्थिति देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत तीनों को इलाज के लिए रिम्स भिजवाया।

बाइक में नामकुम राजाउलातू निवासी सागर खंडित, उनकी चाची सुमित्रा देवी और सागर का आठ वर्षीय मौसेरा भाई अनीष सवार था। सभी लोग कर्रा थाना क्षेत्र के जरेयागढ नगड़ा बस्ती से आ रहे थे। इलाज के दौरान अनीस की मौत हो गई। सुमित्रा देवी का हाथ टूट गया है।

 बेटे की मौत होने पर मां ललिता देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ था। अनीस तीन बहन-दो भाई में सबसे छोटा था।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads