3 माह से घर में चल रही थी नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री, महिला गिरफ्तार, एक लाख रुपए का सामान जब्त, संचालक फरार - AKB NEWS

3 माह से घर में चल रही थी नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री, महिला गिरफ्तार, एक लाख रुपए का सामान जब्त, संचालक फरार

कदमा थाना अंतर्गत ग्रीन पार्क स्थित हाउस के-29 में संचालित नकली शराब बनाने की मिली फैक्ट्री का भंडाफोड़ आबकारी विभाग ने सोमवार की सुबह किया। मकान मालक उर्मिला दास को गिरफ्तार किया, जबकि फैक्ट्री संचालक राकेश भाग निकला। महिला को जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने 40 लीटर शराब बनाने की नकली स्प्रीट, दो हजार से अधिक नकली स्टीकर, 1500 से अधिक कोक (ढक्कन) बरामद किया। इंस्पेक्टर संदीप नाग ने बताया- ग्रीन पार्क में रहने वाली उर्मिला दास के घर में करीब तीन माह से नकली शराब बनाने की मिनी शराब फैक्ट्री संचालित थी। गुप्त सूचना पर सुबह वहां छापेमारी की गई।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads