जेम्को में नानी-नाती की हत्या का मामला, जमीन विवाद में हत्या मामले में चैती का प्रेमी और बेटा सिद्धू गिरफ्तार - AKB NEWS

जेम्को में नानी-नाती की हत्या का मामला, जमीन विवाद में हत्या मामले में चैती का प्रेमी और बेटा सिद्धू गिरफ्तार

टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को चौक में जमीन बेचने के विवाद पर ननकी मछुआ उर्फ सावित्री (नानी) व नाती लेबड़ा उर्फ विजय की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चैती का प्रेमी सनातन और चैती का बड़ा बेटा संजय मछुआ उर्फ सिद्धू को पकड़ा है।

दोनों को पुलिस ने बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती से सोमवार की शाम सात बजे गिरफ्तार किया है। दोनों एक माह से चैती के साथ किराए का मकान लेकर रह रहे थे। चैती घटना के बाद से फरार है। चैती का पुलिस को लोकेशन पटमदा मिला था। पटमदा में छापेमारी के बाद ईस्ट प्लांट के घर का पता चला, जिसके बाद कार्रवाई की। चैती की तलाश जारी है।

भाई व नानी नहीं बेचना चाहते थे जमीन- सिद्धू

सिद्धू ने पूछताछ में कहा- ननकी मछुआ की जमीन को चैती ने जोगेंदर सिंह उर्फ सोनू को दो लाख रुपए में बेचा था। सोनू ने चैती को 90 हजार का चेक 22 अक्टूबर को दिया था। उसी दिन 10 हजार रुपए नकद दिए थे। जनवरी में मकान खाली करने काे कहा था। बाकी राशि जनवरी में देने की बात सोनू ने चैती को कही थी। जमीन को नानी ननकी व उसका छोटा भाई विजय (मृतक) नहीं बेचना चाहते थे। इसको लेकर विवाद हुआ था।

पूछताछ में हत्या कैसे की, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। 18 दिसंबर की शाम को ननकी व लेबड़ा का शव सड़ी गली अवस्था में बंद घर से मिला था। दोनों का गला रेतकर व सिर पर तेज हथियार से वारकर हत्या की थी। टेल्को थाना में चैती के पहले पति छोटन मछुआ ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads