7.6 डिग्री पारा, दाे दिनाें तक ठंड से राहत नहीं 7-90 के बीच रहेगा तापमान, 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द पश्चिमी हवा चली
शहर में ठंड लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द पश्चिमी हवाएं चली। पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे 7.6 डिग्री तक लुढ़का। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। दिन में तेज धूप के बाद भी कनकनी महसूस हुई।
आगे क्या... 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम
माैसम विभाग के रांची केंद्र की मानें ताे अगले दाे दिनाें तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रहेगा। हालांकि 24 के बाद माैसम बदलेगा व बादल छाएंगे।
नीमडीह... ठंड के कारण हाथी के नवजात की मौत
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के आदरडीह मिलन चौक रोड से 500 मीटर की दूरी पर खेत में हाथी के नवजात नर का शव मिला है। उसकी सूंड टूटी मिली है। खबर मिलते ही मौके वन विभाग के पदाधिकारी पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कर वन विभाग के जमीन पर दफना दिया गया। नवजात का जन्म दो दिन पहले हुआ था। पदाधिकारियों के अनुसार कमजोरी तथा अत्यधिक ठंड के कारण हाथी के बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद ऑटोप्सी लेकर जांच के लिए रांची भेजा गया।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें