छत्तरपुर में प्रेम संबंध बनाते देखने पर 8 साल के बच्चे की गला रेत हत्या - AKB NEWS

छत्तरपुर में प्रेम संबंध बनाते देखने पर 8 साल के बच्चे की गला रेत हत्या

गांव में महिला-पुरुष को प्रेम संबंध बनाते देख लेने पर 8 साल के बच्चे दीपक साव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके बाद अरहर खेत में शव को फेंक दिया। घटना छत्तरपुर के खाटीन गांव की है। इधर, हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 8.30 बजे जपला मोड़ पर एनएच-98 को जाम कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। डॉग स्क्वायड भी लगाया गया है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads