BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
टीएसपीसी की पोस्टर चिपका 4 दिन काम बंद करने की धमकी
टंडवा पुलिस के पहल पर आम्रपाली मे कोयला उत्खनन व डिस्पैच कार्य शुरू हो गया। जबकि जबकि चतरा व लातेहार जिले मे संचालित मगध कोल परियोजना मे कोयला उत्खनन व डिस्पैच कार्य पूरी तरह बंद है। मगध कोल परियोजना बंद होने से हर दिन 35 हजार टन कोयला उत्पादन तथा 30 हजार टन कोयला डिस्पैच कार्य प्रभावित हुआ है।
टीएसपीसी उग्रवादी संगठन द्वारा क्षेत्र मे संचालित कोल परियोजना में बैनर व पोस्टर चिपका कर चार दिनों तक परियोजना बंद करने का फरमान जारी किया। पोस्टर में उग्रवादियों ने सीसीएल बीसीसीएल तथा ट्रांस्पोर्टरों को सचेत किया है। साथ ही 13 से 16 दिसंबर तक परियोजना बंद रखने तथा कोयला डिस्पैच नही करने की चेतावनी दी है।
जारी फरमान को नही मानने वाले सीसीएल प्रबंधन, कंपनी तथा कोल ट्रांस्पोटरों पर फौजी कार्रवाई करने की चेतावनी भी जारी की।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें