BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
अभ्यार्थियों ने कहा, हमें बरगलाना बंद करें, वर्ना कर लेंगे सामूहिक आत्मदाह
हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति के अभ्यर्थियों ने नामकुम स्थित कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के समक्ष आक्रोश जताते हुए घंटों नारेबाजी की। कहा-वे 2016 से आर्थिक, मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। अब उनकी सब्र की परीक्षा ना ली जाए।
उन्हें बरगलाना बंद करें नहीं, तो सामूहिक रूप से गेट के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे। अभ्यर्थियों ने बताया कि लापरवाही के कारण आयोग 9 जिले का लिस्ट जारी नहीं कर रहा है, इस कारण कइयों का भविष्य अंधकारमय और उम्र निकलता जा रहा है।
चेतावनी देते हुए कहा है कि जबतक सूची जारी नहीं की जाती है तब तक वे लोग वहीं दिन-रात डटे रहेंगे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें