पति का निधन के बाद हाथी के उत्पात से बेहाल हुई वृद्धा
कुटुंगिया सुरिन टोली में सोमवार की रात एक जंगली हाथी ने 80 वर्षीय असहाय वृद्धा रतनी तोपनो का घर तोड़कर घर में रखे सब धान चावल खा गया। रतनी तोपनो अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उनका परिवार में बेटा बेटी कोई नहीं है सिर्फ पति पत्नी रहते थे।
पति का देहांत रविवार को हो गया, ठीक उसके एक दिन बाद ही सोमवार की रात लगभग 9 बजे एक विशाल हाथी अचानक आ धमका और पैर को छत पर रख कर छत और दिवाल को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज को खाने लगा।
तब वह वहां से भागकर किसी तरह जान बचायी। वृद्ध महिला कहती है कि उनका लगभग 80 वर्ष हो गया, परंतु वृद्धा पेंशन भी नहीं है।
एल्ला, गिरजा टोली गांव में नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों ने फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत जागरुकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। एल्ला, गिरजा टोली में आसपास गली, मोहल्ले की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व रेनू कुमारी ने किया।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें